के.एफ. एंड योगा फाउंडेशन में योग गुरु श्रीमती सरिता जायसवाल जी के मार्गदर्शन में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणेश जी की स्थापना की गई, जिसमें सभी योग शिक्षक, अतिथि गण एवं साधकगण श्रद्धा भाव से सम्मिलित हुए।
इस पावन अवसर पर एल वॉर्ड के माननीय कमिश्नर श्री धनाजी हेरलेकर जी ने भी उपस्थित होकर गणपति जी के दर्शन किए और आयोजन की सराहना की। पूरे वातावरण में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक रहा, बल्कि योग और संस्कृति के समन्वय का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत किया।







