KF Fitness & Yoga Foundation द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) के अनुसार शहीद स्मारक, बालासाहेब आंबेडकर नगर, घाटकोपर (पूर्व), मुंबई में भव्य योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम माननीय Prataprao Jadhav जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Dr. Anant Biradar (उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूर्या फाउंडेशन एवं INO) की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर BMC N Ward के Medical Officer of Health, डॉ. रविंद्र जे. हंगे, डॉ. सरिता मैडम, BMC N Ward एवं N Ward के अधिकारीगण, कर्मचारीगण , स्वयंसेवक तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता एवं सहयोग ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं प्रेरणादायक बनाया।

कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा “Yoga for Healthy Ageing” थीम के महत्व को समझा।

🌿 योग के प्रमुख लाभ:
✔️ तनाव एवं चिंता में कमी
✔️ मानसिक शांति एवं सकारात्मकता
✔️ शरीर की लचीलापन एवं शक्ति में वृद्धि
✔️ रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास
✔️ स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा

🙏 सभी अतिथियों, BMC अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, योग प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

InternationalYogaDay2026 #YogaForHealthyAgeing #IDY2026 #AyushMinistry #KFFitnessAndYogaFoundation #BMC #GhatkoparEast #MumbaiYoga #HealthyAgeing #YogaForLife #SaritaJaiswal #YogaDay2026 🇮🇳🧘‍♀️🌿

Similar Posts